Search
Close this search box.

ग्रामीण विकास विभाग ने मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया विकास प्लान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद :

पटना सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में मुख्यमंत्री के समक्ष विकास विभाग द्वारा विकास से संबंधित प्लान पेश किए गए। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरूगन डी ने जीविका के उपलब्धियों की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी. सचिव श्री डी ने जीविका समूह द्वारा आजीविका के लिए किए जा रहे कार्यों पशुधन मुर्गी पालन दुग्ध उत्पादन कृषि कार्य सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी. साथ ही बताया कि जीविका समूह से जुड़ने के पश्चात महिलाओं में जागृति के साथ-साथ उनकी आमदनी भी बढ़ी है मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि 10 लाख स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है स्वयं सहायता समूह की संख्या को बढ़ाएं । महिलाओं को प्रशिक्षित करें जिससे उनकी भागीदारी छोटे उद्यम में हो। मद्य निषेध कार्य के लिए जीविका दीदी लोगों को प्रेरित करें। नीरा के उपयोग को और बढ़ावा मिले जीविका दीदी के लिए वीमा योजना बनाई है अस्पतालों में भोजन व्यवस्था जीविका दीदियों को दिया जाए। मत्स्य पालन के लिए महिलाओं को न सिर्फ प्रशिक्षित किया जाए बल्कि इसके लिए उन्हें प्रेरित भी किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा अनुपम कुमार विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें