बासंती नवरात्र:- पट खुलते ही दर्शन को उमड़े भक्त

SHARE:

अमित सिंह की रिपोर्ट

कई सौ सालों से बाढ़ अनुमण्डल में पारंपरिक तौर पर दर्जनों स्थानों पर वासन्ती नवरात्र का आयोजन होता रहा है।
शारदीय नवरात्र की तरह ही लोग माता के पट खुलने के इंतजार में रहते हैं।
अष्टमी को ज्यों ही पट खुला भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा पूजा पंडालों में नजर आने लगा।
खास तौर पर महिलाएँ खोइन्छा भरती देखी गई।
वासन्ती नवरात्र से पूरा अनुमण्डल भक्तिमय हो उठा है।
हाथीदह वासन्ती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा सबसे बेहतरीन मूर्ति स्थापित की जाती है।
ऐसा लगता है मानो माँ दुर्गा साफ प्रकट होकर सामने आ खड़ी हुई हों।

Join us on:

Leave a Comment