बाढ़:- सड़क हादसे में पति पत्नी की हालत गम्भीर

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

( सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी पीएमसीएच भेजा गया)

बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव स्थित शिवम ढाबा के पास शनिवार की सुबह करौटा जगदंबा स्थान से पति पत्नी पूजा पाठ कर पल्सर बाइक से वापस लंगरपुर लौट रहे थे, तभी शिवम ढाबा के पास हाईवा ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये है।
पति के दोनों हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं तो पत्नी के पैर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायल को उठाकर इलाज के लिए अनुमण्डल अस्पताल लाया गया ।
वहीं पत्नी का इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज कुमार के क्लीनिक में चल रहा है, वही पति कुणाल कुमार का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किए जाने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। वही दोनों पति-पत्नी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना को लेकर कुणाल के घर के पास मातम का माहौल बना हुआ है। कुणाल की शादी दिसंबर महीना में हुई थी, और दोनों पति पत्नी पूजा पाठ करने के लिए जगदंबा स्थान गये थे।

Join us on:

Leave a Comment