प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा से पड़ोस के 2 छात्रों ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अब भी फरार हैं। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि 3 अप्रैल की शाम जब छात्रा अपने चाची के घर से अपने घर जा रही थी तभी पड़ोस के 2 छात्रों ने उसे मुंह बंद कर जबरन उठाकर पास के मकई खेत में ले गया जहां एक छात्र ने उसे पकड़ कर रखा था और दूसरे छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । इस घटना के बाद सामाजिक स्तर पर इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया और पंचायत की गई लेकिन आरोप है कि 6 अप्रैल की शाम फिर आरोपी ने पीड़ित परिवार को धमकी दी जिसके बाद 7 अप्रैल को पीड़िता ने चेरिया बरियारपुर थाना में दो छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है। चेरिया बरियारपुर थाना के सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी ने बताया कि छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बाइट -खुशबू कुमारी ,सब इंस्पेक्टर चेरिया बरियारपुर थाना




