बेगूसराय- ट्रैक्टर पलटने से तीन घायल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में ट्रैक्टर पलटने से ट्रेक्टर में दबकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत के श्रवणटोल गांव की है। बताया जाता है कि श्रवणटोल- भगवानपुर सड़क पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया जिसमें ट्रैक्टर पर सवार तीन युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि श्रवणटोल दियारा गांव से भगवानपुर दियारा की ओर ट्रैक्टर जा रहा था तभी ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ जाने से ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया । जिसमें ट्रैक्टर पर सवार श्रवणटोल दियारा गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार, 22 वर्षीय नीतीश कुमार व 17 वर्षीय विकास कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया । ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद तीनों युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया । ग्रामीणों व परिजनों द्वारा सभी को इलाज के लिए बेगूसराय के एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों घायल का इलाज रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment