ऋषिकेश की रिपोर्ट
-नालंदा में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया.
– ज़िले में इनदिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, तभी तो दिन हो या रात अपराधी अपने मक़सद में कामयाब हो रहे हैं. जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर कार्यशैली गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. ताज़ा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा का है, जहां दिनदहाड़े हथियार बंद नकाबपोश अपराधियों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में क़रीब एक दर्जन की संख्या में अपराधी आए थे. और पहले घर के दरवाज़े पर बैठे लोगों से बातचीत किया फ़िर अंदर चलने को कहा. उसके बाद दरवाजा बंद कर उनके साथ ज़ोर ज़बरदस्ती किया. उसके बाद 65000 नगद क़ीमती समान व लाखों के ज़ेवरात ले उड़ा. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुट जल्द उद्भेदन करने की बात कह रही है…
बाइट:- पीड़ित परिवार
बाइट:-शिक्षक
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




