प्रशांत की रिपोर्ट
बेगूसराय में शराब से लोड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिससे शराब तस्करी का खुलासा हुआ । दरअसल मटिहानी थाना क्षेत्र के कोठिया मुनिअप्पा रोड में आज सुबह एक पिक अप वाहन पलट गई जिसके बाद चालक फरार हो गया। पुलिस जब पिकअप वाहन की जांच की तो पिकअप वाहन पर 110 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ। झारखंड नंबर की पिक अप वाहन में भूसी भरे बोरे के अंदर शराब की खेप को लेकर बेगूसराय पहुंची थी जहां मटिहानी थाना क्षेत्र में कहीं उतारना था लेकिन पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से शराब तस्करी का खुलासा हुआ। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले 10 दिनों में शराब के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है पुलिस ने 10 दिनों में जहां शराब को लेकर 26 मामले दर्ज किए हैं इस दौरान पुलिस ने 2000 लीटर विदेशी शराब, 134 लीटर देसी शराब को बरामद किया है जबकि 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 2000 लीटर महुआ शराब को नष्ट भी किया गया है। अपराध को लेकर एसपी ने कहा कि लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है 10 दिनों में 232 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 7 हत्या के आरोपी और दो लूट के आरोपी शामिल हैं।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय




