नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बीघा पंचायत स्थित तेतरिया गांव में शनिवार को 25 वर्षीय युवक ने गले में रस्सी बाँधकर आत्महत्या कर लिया है।मामला प्रकाश में आते हीं घटना की जानकारी लेनें गोविंदपुर पुलिस अपनें दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर देखा तो पंखे से लटका हुआ शव झूल रहा है ।आनन-फानन में उस शव को उतारा गया और पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान तेतरिया निवासी श्रवण साव के 25 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार के रूप में कि गयी है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।हालांकि मौत का कारण अभी पता नहीं चला है पुलिस छानबीन में जूट गई है।।




