प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय द्वारा चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत आज कन्या मध्य विद्यालय, सिकंदरपुर में 184 बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं उन्हें पोषण के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ उमाशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि यह आयोजन आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राज्य आयुष समिति के द्वारा पूरे राज्य में बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए और उन्हें सही रूप से पोषण की जानकारी देने के लिए किया गया। प्राचार्य ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पोषण संबंधी जानकारी दी और कहा कि हम अपने आसपास फैले हुए सामग्रियों और घर में मौजूद सामग्रियों से अपना अपने बच्चों और किशोरियों का पोषण सही रूप से कर सकते हैं । उन्होंने इस संबंध में घर में मौजूद विभिन्न पोषण सामग्रियों की जानकारी मौजूद अभिभावकों एवं बच्चों को दी । इस पोषण कार्यक्रम के आयोजक बालरूप प्रभारी डॉ राजीव कुमार ने बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी देते हुए अपनी टीम के साथ सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। एवं उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। महाविद्यालय के रस शास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ शशिकांत चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में घर में मौजूद सामग्रियों से कैसे स्वस्थ रह जाए इससे संबंधित अपना सुझाव उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को दिया ।चिकित्सकों की टीम जिसमें डॉ इंदु कुमारी ,डा मुन्ना कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अनिल कुमार शामिल थे। इस आयोजन में वाइटल केयर के धर्मेंद्र कुमार एवं झंडू के राहुल कुमार का सहयोग रहा ।इस आयोजन में प्रखंड उप प्रमुख आनंद राज , भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार पाठक ने बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी दी। कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।




