ऋषिकेश की रिपोर्ट
राजगीर में बने जिप लाइन पर महिला पर्यटक की अटकी सांस, पास में मौजूद पर्यटकों की मदद से बची महिला की जान।
एंकर–अंतरास्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के नेचर सफारी में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। बताते चले कि बीते मंगलवार को नेचर सफारी में बनी जीप लाईन में एक महिला पर्यटक जीप लाईन में रेसिंग कर रही थी उसी दौरान जीप लाइन के दूसरे छोर के सेफ्टी टॉवर पर कोई भी बनकर्मी मौजूद नही थे, जिसके कारण रेसिंग करती महिला पर्यटक के साथ हादसा होते होते टल गया है, मामला हुआ यूं की महिला पर्यटक एक छोर से दूसरे छोर पर जीप लाइन के माध्यम से पहुची मगर टावर पर कोई भी कर्मी नही रहने के कारण महिला टावर से टकराते हुए बापस लौटी और बीच मे फस गई। जिसके बाद वहां पर मौजूद पर्यटकों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अन्य पर्यटको की मदद से उसे नीचे उतारा गया । इस मामले में वन विभाग के अधिकारी विकास अहलावत ने कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह सरासर गलत है क्योंकि जिस वक्त महिला सेफ्टी टावर पर पहुंची थी उस वक्त वहां पर सुरक्षा गार्ड मौजूद थे उन्होंने कहा कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी यह बात साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला को जब सेफ्टी टावर के पास पहुंची तो गार्ड के द्वारा महिला को उतारने की कोशिश की गई लेकिन हवा तेज रहने के कारण महिला वापस जिपलाइन ट्रैक के तरफ चली गई।यह शरारती तत्वों के द्वारा बनाया गया वीडियो है जो नेचर सफारी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हीं के द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
बाइट।विकास अहलावत डीएफओ
ऋषिकेश सम्वाददाता नालंदा




