अनिल शर्मा
रजौली(नवादा): मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के लोमस ऋषि पहाड़ के समीप वाहन पुलिस ने दौरान एक देसी कट्टा के साथ बाइक सवार दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी थाने ने जानकारी देते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रजौली एवं सिरदला पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बाइक पर सवार दो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी पंचायत सरमसपुर गांव के समीप लोमश ऋषि पहाड़ के पास से दो व्यक्तियों के पास से एक कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस तथा बाइक के साथ थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी एवं सिरदला थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की सिरदला रोड में बाइक पर सवार दो अपराधी देसी कट्टा के साथ देखा गया है।जिसके बाद सिरदला पुलिस को सूचना देने के साथ खोजबीन की जाने लगी। तभी अपराधियों को भनक लग गया कि पुलिस उनकी टोह में है। अपराधी तत्व के बाइक पर सवार दोनो लोग पुलिस के हाथ आने से पहले बाइक को भगाने लगे। लेकिन रजौली एवं सिरदला की टीम पीछा करते हुए लोमस ऋषि पहाड़ के पास से दोनों व्यक्ति को कट्टा समेत धर दबोचा। पकड़े गए लोगों की जांच के क्रम में एक कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति की पहचान महसई मोहल्ला निवासी धनेश्वर यादव के बेटे विनोद प्रसाद एवं रमडीहा गांव निवासी प्रभु यादव के बेटे कृष्णा प्रसाद के रूप में हुई है।दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद बुधवार को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है।




