बेगुसराय- आभूषण व्यवसाई पर फिर आई आफत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने सरेशाम स्वर्ण आभूषण दुकान पर लूट के लिए फायरिंग की हालांकि गनीमत यह रही कि 3 बार फायरिंग करने के बाद भी मिस फायर होने से दुकानदार की जहां जान बच गई उन्हें भीड़ को देखकर बिना लुटे ही बदमाश भाग गए। इस दौरान बदमाशों के भागने के दौरान मैगजीन गिर गया और बाइक छुट गई जिसे पुलिस ने जप्त किया है। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरी गंज मोहल्ले की है । बताया जाता है कि पंकज ठाकुर स्वर्ण आभूषण दुकान चलाता है। आज शाम बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचा और हथियार दिखाकर गल्ले में रखे जेवरात की मांग की, जब दुकानदार द्वारा दुकान में जेवरात नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने तीन बार फायरिंग की, हालांकि तीनों बार मिस फायर होने से दुकानदार की जान बच गई। हो हल्ला सुनकर आसपास के दुकानदार जुटने लगे जिसके बाद बदमाश वहां से भागने लगे। इस दौरान बदमाशों का एक बाइक और मैगज़ीन छूट गया। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना से पुलिस प्रशासन के खिलाफ स्वर्ण आभूषण दुकानों में काफी नाराजगी है और दुकानदारों ने मुंगेरी गंज में डमरू लाल दुर्गा स्थान के पास सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
बाईट- पंकज ठाकुर, पीड़ित दुकानदार
बाईट- अमरेंद्र कुमार अमर, सांसद प्रतिनिधि

Join us on:

Leave a Comment