बेगुसराय-डेटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा मंत्री जीवेश कुमार का पुतला दहन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में डाटा एंट्री ऑपरेटर ने बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार का पुतला दहन कर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। दरअसल ऑपरेटरों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सदन में कांग्रेस विधायक के द्वारा जब बेल्ट्रॉन के अधीन काम कर रहे डाटा ऑपरेटरों के बारे में सवाल उठाया तो मंत्री जीवेश मिश्रा ने ऑपरेटरों को सरकारी कर्मी नहीं होने की बात कही और साथ ही कहा कि बेल्टोन के अधीन काम करते हैं सरकार इनके बारे में नहीं जानती है । इस बयान को लेकर ऑपरेटरों में नाराजगी है कि वह सरकार के लिए लगातार काम कर रहे हैं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कम हो रहा है लेकिन इस तरह से मंत्री का यह बयान गैर जिम्मेदाराना है। ऑपरेटर संघ ने मांग किया कि जिस तरह से झारखंड दिल्ली, राजस्थान, दिल्ली में संविदा कर्मियों को लाभ और सरकारी करण किया जा रहा है उसी तरह बिहार सरकार भी इन्हें सेवा संघ के साथ सरकारी कर्मी का दर्जा दे। ऑपरेटरों ने जुलूस निकालकर मंत्री जीवेश कुमार का पुतला डीएम ऑफिस पर जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बाईट- अमित कुमार, जिला अध्यक्ष डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ

Join us on:

Leave a Comment