प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में भाई बहन की मामूली विवाद में मैट्रिक की छात्रा बहन ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली, हालांकि इस दौरान भाई ने भी कुएं में कूदकर बचाने का प्रयास किया लेकिन वह बहन को बचा नहीं पाया। पूरी घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम वार्ड नंबर 1 की है। बताया जाता है कि दुलार महतो का 20 वर्षीय पुत्री मैट्रिक की छात्रा प्रीति कुमारी का सोमवार की रात अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान प्रीति ने गुस्से में आकर पास के कुआं में जाकर कूद गई इस दौरान उसका भाई भी बचाने के लिए कुएं में कूदा। दोनों भाई बहन को कुआं में कुदते देख स्थानीय लोगों ने भी बचाने का प्रयास किया। इस दौरान भाई को तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन जब तक प्रीति को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। प्रीति मैट्रिक परीक्षा दी थी और उसका रिजल्ट आने वाला था। बताया जाता है कि उसकी शादी भी अगले महीने तय थी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है वहीं दूसरी ओर कुएं में कुदने से बेहोश हुए भाई को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बाईट- स्थानीय चौकीदार




