मोकामा- पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने वाले गुरुजी गिरफ्तार

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले गुरुजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल मोकामा थाना के कन्हायपुर के शिक्षक कन्हैया की शादी बाढ़ के अचुआरा में 2004 में हुई थी। गुरु जी ने पहली पत्नी को छोड़ 2021में दूसरी शादी मुंगेर के चेड़ोंन गाव में बड़े ही धूम धाम से कर लिया।
पहली पत्नी ने मोकामा थाना में चार साल पूर्व दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। तब से गुरुजी फरार चल रहे थे।
पुलिस से फरार चल रहे शिक्षक कन्हैया को मोकामा घाट उच्च विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को देख गुरु जी भागने लगे थे । थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है ।
पीड़िता के पिता ने बताया की दहेज की मांग बराबर होती थी,ज़मीन भी जबरन लिखवा लिया था।और सबकुछ देने के बाद भी दूसरी शादी कर मेरी बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया।
बाइट__रामनरेश शर्मा(पीड़ित का पिता)

Join us on:

Leave a Comment