नवादा- साइबर फ्रॉड के आरोप में 7 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

बिहार का जामताड़ा बन रहा नवादा, फिर पुलिस के हत्थे चढ़े एक साथ 7 साइबर ठग

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
बिहार का जामताड़ा बनता जा रहा है नवादा, जहां साईबर क्राईमर अपना शरण स्थल बना लिया है । हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ रही है । इसी कड़ी में एक बार फिर नवादा पुलिस ने एक साथ 7 साइबर ठग को गिरफ्तार किया है ।
सभी साईबर ठग नवादा जिले के गेवाली ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी ठगों से पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा करने में जुटी है.
आपको बता दें कि ये साइबर ठग देश के विभिन्न प्रान्तों के लोगो से पेट्रोल पंप, ई बाइक का शोरूम और कई अन्य प्रकार के प्रलोभन देकर लोगों को ठगते थे.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें