भागलपुर -जहरीली शराब मामले में 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

होली के मौके पर भागलपुर और बांका जिले में हुए संदिग्ध मौतों का राज धीरे-धीरे खुलने लगा है, प्रशासन जिसे बीमारी से हुई मौत बता रहा था वहीं पुलिस की तफ्तीश में इसकी वजह जहरीली शराब निकली। मायागंज अस्पताल में इलाज करा रहे हैं पीड़ितों के बयान और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद या खुलासा हुआ कि शराब के इस कारोबार में जिले के अलावा झारखंड के वित्त तस्कर सक्रिय हैं। 20 मार्च 2022 को भागलपुर जिला के विश्वविद्यालय ओ0 पी0 अन्तर्गत हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में भागलपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भागलपुर जिला के 04 मुख्य अभियुक्तों तथा 06 अन्तर्राज्यीय शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। वही सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रारम्भिक जाँच में जे ० एल ० एन ० एम ० सी ० एच ० में ईलाजरत अरविन्द यादव द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा अभिषेक कुमार तथा मिथुन कुमार के साथ मिलकर 18 मार्च 2022 को शराब का सेवन किया गया था । अरविन्द यादव द्वारा दिये गये ब्यान के आधार पर तातारपुर ( विश्वविद्यालय ) थाना में बिहार उत्पाद मध निषेध अधिनियम अंतर्गत केस दर्ज किया गया। शराब सागर चौधरी तथा सचिन चौधरी से खरीदा था । सागर चौधरी एवं सचिन चौधरी की छापामारी के क्रम में दोनों अभियुक्तों को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में नाथनगर ( ललमटिया ) थाना कान्ड संख्या 190/22 दर्ज किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त सागर चौधरी तथा सचिन चौधरी से पूछ – ताछ किया गया तो उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए यह बताया कि ये लोग शराब सोनु साह उर्फ लोहा सिंह , पे ० राजेन्द्र प्रसाद साह, पीपरपाती थाना- ललमटिया , जिला – भागलपुर तथा सतीश चौधरी , पे ० विनोद चौधरी , सा ० शाहजंगी थाना हबीबपुर जिला भागलपुर से शराब लिये थे । सोनू साह के द्वारा बताया गया कि अजय सिंह , पिता- बदरी नारायण सिंह साकिन राघोपुर टीकर , थाना मधुसुदनपुर , जिला भागलपुर अपने टेम्पु से शराब गोड्डा से भागलपुर तक लेकर आता था । सतीश , सोनू तथा अजय तीनों मिलकर भागलपुर जिला लाकर नकली शराब का सप्लाई करता था । गोड्डा से सोनु साह उर्फ लोहा सिंह तथा अजय सिंह के निशानदेही पर ग्राम- हरियारी में छापामारी की गई । जहाँ से 01.मनोज मंडल , प ० बिन्दश्वर मंडल , 2. अमित मंडल पे ० गुणादर मंडल , 3. मंटू मंडल , पे ० विनोद मंडल 4 कुंदन मडल , पे०- निताय मंडल , 5 गुणादर मंडल पे ० पोलु मंडल सभी साकिन हरियारी थाना – परयाहाट , जिला – गोड्डा एवं 6 अवधेश कुमार , पे ० – अयोधी यादव , सा ० तेलियाकुडा , थाना – बौसी , जिला – बाका को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त व्यक्तियों से पूछताछ एवं स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर तथा इनकी निशानदेही के आधार पर हरियारी गाँव में छापामारी किया गया । छापामारी करके शराब की बोतल के ढक्कन के ऊपर चिपकाने वाला , झारखण्ड सरकार का उत्पाद लोगो 150 पीस , एक पॉलिथीन में रखा मैक डुअल कंपनी का ढक्कन एवं लॉक 80 पीस तथा मैक डुअल कंपनी का रैपर 103 पीस , इंपीरियर ब्लु कंपनी का ढक्कन 85 पीस , मनोज मंडल घर के पीछे झाड़ी में छिपाकर रखा एक बोरा में अलग – अलग कंपनी का बिना ढक्कन लगा शराब का खाली बोतल कुल 60 पीस एवं दस शराब का खाली बोतल जिसपर ढक्कन तथा रॉयलसन गोल्ड कंपनी का रैपर लगा तथा टलिंग रिसर्व कंपनी का 375 एम ० एल ० का एक बोतल विदेशी शराब एवं रॉयल चैलेन्ज कंपनी का 375 एम ० एल ० का एक बोतल विदेशी शराब तथा अन्य सामान जप्त किया गया है। वहीं दुमका में विमल मंडल के विरूद्ध छापामारी के क्रम में उसके घर से प्लास्टिक के गैलन में रखे नकली शराब बनाने में प्रयोग किये जाने वाले रंग जिसपर कारमेल कलर तथा स्टीकर चिपका एवं शीशा के सीलबद बोतल में Whiskey Flavour Super and Artificial whisky flavouring agent लिखा बोतल , लाल रंग का स्पिरिट रॉयल स्टैग प्रीमियम विस्की का स्पर झारखण्ड सरकार के उत्पाद का होलोग्राम आदि बरामद किया गया है । विश्वविद्यालय थाना अन्तर्गत घटित घटना में भागलपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भागलपुर जिला के 04 मुख्य अभियुक्तों तथा 06 अन्तर्राज्यीय शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है , जो नकली विदेशी शराब का निर्माण कर बिहार में आपूर्ति करता था । इस प्रकार नकली शराब के अन्तर्राज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है ।

Join us on:

Leave a Comment