मेधा की धरा, इतिहास सुनहरा
प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार
यह है हमारा बिहार-तेजस्वी !

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है और इसलिये आज इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार दिवस की बधाई दी है। ट्विटर पर दिए गए बधाई संदेश में नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि

“बिहार- लोकतंत्र की जननी, महापुरुषों की जन्मस्थली, धर्मों की उद्गमस्थली, वीरों की कर्मभूमि, ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है।

मेधा की धरा, इतिहास सुनहरा
प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार
यह है हमारा बिहार! बिहार दिवस के अवसर पर आप सबों को हार्दिक बधाई।आज का दिन हमारे पुरखों के बलिदान, पराक्रम एवं योगदान को नमन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का सुअवसर प्रदान करता है. साथ ही साथ यह हमें आत्म अवलोकन करने तथा आगे की रूप रेखा तैयार कर नयी ऊर्जा और स्फूर्ति से बढ़ने का संकल्प लेने का भी प्रेरणा देता है।

आइये हम सब मिलकर आपसी विश्वास,प्रेम, भाईचारे,सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव के साथ बिहार की उन्नति,प्रगति,विकास और समृद्धि में निरंतर योगदान करते हुए बिहार के गौरव को आगे बढ़ाएं।युवाओं की सबसे अधिक आबादी वाले बिहार को हम युवाओं ने देश का सबसे विकसित प्रदेश बनाना है।जय-जय बिहार।।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें