रवि शंकर शर्मा
हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है और इसलिये आज इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की बधाई दी है। ट्विटर पर दिए गए बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा कि
बिहार दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के साथ हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचाने और बिहार का गौरव बढ़ाने का संकल्प लें।




