शंखनाद के लिए अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :-
रजौन : बाइक हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
पुनसिया-अमरपुर सड़क मार्ग स्थित कतरिया नदी के पुल पर घटी घटना।
बांका : पुनसिया-अमरपुर सड़क मार्ग पर कमलपुर मोड़ कतरिया पुल पर हुई बाइक हादसे में सोमवार की सुबह छोटू कुमार चौधरी(18) की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छोटू रजौन थाना क्षेत्र के महादेवपुर ग्राम निवासी अरविंद चौधरी का छोटा पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार छोटू बाइक पर सवार जेठौर नाथ धाम गया था, वहां से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान कमलपुर मोड़ स्थित कतरिया पुल पर बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कहा जा रहा है कि उसके साथ एक और भी कोई बाइक पर सवार था, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों व परिजनों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी छोटू को तत्काल किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कराया गया इसके बाद अत्यंत गंभीर स्थिति में उसे भागलपुर इलाज हेतु ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने माता पिता और भाई के साथ रजौन बाजार में ही आवास लेकर रहता था। घटना के बाद मृतक के शव जैसे ही महादेवपुर गांव पहुंचा, गांव में कोहराम मच गया। मृतक के पिता अरविंद चौधरी मां शबनम देवी दादा तेज नारायण चौधरी दादी गायत्री देवी दहाड़ मार कर रोने लगी। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।




