नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर फरार हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान मिर्जापुर निवासी उपेंद्र प्रसाद के पुत्र आकाश कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के बाहर खड़ा था तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि अभी तक गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वही गोलीबारी की घटना के बाद मिर्जापुर में दहशत व्यप्त हो गया है।




