अनिल शर्मा
नवादा में बेखौफ अपराधियों की फायरिंग से मचा हड़कंप ,पुलिस ने बरामद की कई खोखे
नवादा में अपराधियों के हौसले बुलंद है .
जिले के रजौली प्रखंड के ग्राम भाऊर में आधी रात को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है.जिससे पूरे इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज़ से हड़कंप मच गया.
वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज़ सुनकर आसापास रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों को खदेड़ा वहीं अपराधी अंधाधुंध फायरिंग कर हथियार लहराते भागने में सफल रहे और अपराधी अपनी एक बाइक छोड़ कर भाग निकले वहीं ग्रामीणों ने अपराधी का बाइक को जप्त कर इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया वहीं सूचना पर पहुचीं पुलिस बाइक BR 27 8049 को अपने कब्ज़े में लेकर
छानबीन में जुट गई है.
गोलियां चलाने वाले कौन थे और किस कारण गोलियां चलाई गई इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने मौके से जमीन पर गिरी आठ खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है.




