बेगुसराय में भी हिन्दू सुरक्षित नहीं तो आखिर कहाँ जाएँ?- गिरिराज सिंह

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में होली की रात मामूली विवाद में एक पक्ष के द्वारा एक पक्ष के 3 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड की है। आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना है जिसके बाद गिरिराज सिंह दीनदयाल रोड घायलों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। बेगूसराय में 2 दिनों में लगातार दो पक्षों में विवाद के बाद कार्रवाई से जिला प्रशासन और सरकार से गिरिराज सिंह से काफी नाराज दिख रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर बेगूसराय में हिंदू सुरक्षित नहीं रहेगा तो हिंदू कहां जाएगा। प्रशासन से राज्य के मुखिया से निवेदन है आप हस्तक्षेप करें न्याय दिलाने का काम करें दोषी को पकड़ने के बजाय हिंदुओं के घर में महिलाओं को तंग कर रहे हैं अति सर्वत्र वर्जते यह संस्कृति की पंक्ति है। प्रशासन साजिश करने वालों को नहीं पकड़ पाया है और निरीह लोगों के घरों में महिलाओं को तंग करने का काम कर रही है। रजौड़ा की घटना में प्रशासन सीसीटीवी का सभी डीबीआर जप्त कर लिया है साक्ष्य को मिटाया जा रहा है। आप को ताकत है आप कर सकते हैं लेकिन कानून है और मैं अहिंसक तरीके से इस लड़ाई को लडूंगा मैं चुप नहीं बैठगु। अगर बेगूसराय में हिंदू नहीं रहेगा तो फिर कहां जाएगा। बरौनी में भी एक घटना कल हुआ गरीब आदमी को चाकु मारा गया। यह सब इसलिए हो रहा है कि प्रशासन न्याय नहीं दे रही है। अगर न्याय दे तो इस तरह की घटना नहीं होगी । एक वर्ग के लोगों में कानून का डर खत्म हो गया है और हिंदू प्रताड़ित हो रहे हैं या दुर्भाग्यपूर्ण है भारत में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी से कोई खतरा नहीं है बंटवारे में हिंदू पाकिस्तान गए वह खत्म हो गए बांग्लादेश में मंदिर तोड़े गए वह खत्म हो गए। हमें खतरा है वोट बैंक की राजनीति करने वाले राजनेताओं से हमें खतरा है कट्टरवादी सोच से मुस्लिम कट्टरवादी सोच से और यह दोनों भारत के अमन-चैन खत्म करने की कोशिश कर रहें हैं जगह-जगह कश्मीर बनाने की कोशिश की जा रही है। गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन और नीतीश कुमार से अपील किया कि साक्ष्य मिटाने का काम नहीं करें और न्याय दिलाने का काम करें अगर न्याय नहीं मिला वह गांव गांव जाकर भीख मांगने का काम करेंगे। जिला प्रशासन साक्ष्य मिटाने का कसम खा लिया है हरवे हथियार के साथ आता है मारपीट करता है तो हिंदू कहां जाएगा।
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें