बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवक को कुचला

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड कार्यालय के निकट की है। बताया जाता है कि आनंदपुर निवासी 25 वर्षीय रंजीत कुमार अपने साथी मृत्युंजय कुमार के साथ रजौड़ा की तरफ से अपने घर आनंदपुर आ रहा था तभी प्रखंड कार्यालय के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से रंजीत कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि मृत्युंजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि रंजीत कुमार मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया है हालांकि इस दौरान चालक भागने में सफल रहा । फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट: परमानंद सिंह, नगर निगम वार्ड पार्षद 26, बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें