अनिल शर्मा
नवादा में अपने सगे मामा ने अपने भांजा की गला दबाकर हत्या कर दी। शाहपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की यह घटना है। परिजनों ने बताया कि 5 वर्षीय राकेश कुमार होली के दौरान अपना नानी घर आया हुआ था। इसी दौरान उसका मामा रंजय कुमार उसे घुमाने के लिए घर से ले गया और काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। जब परिजन उसे खोजबीन करने निकले तो गेहूं के खेत में उसका शव बरामद हुआ। जब परिजनों ने उसके मामा से पूछा तो उसने बताया कि उसने उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही बच्चे की मौत के बाद पूरे घर में मातम फैल गया है। बच्चा बाढ़ जिला का रहने वाला था और होली में अपना नानी घर आया हुआ था।




