शंखनाद के लिए अश्विनी श्रीवास्तव।
फूले नहीं समा रहे हैं इंटरमीडिएट आर्ट की जिला टॉपर प्राची प्रिया के माता-पिता हुआ स्वजन।
रिजल्ट आते ही होनहार बिटिया को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी।
हाट बाजार में कपड़ा बेच कर जीवन यापन करते हैं प्राची के पिता।
रजौन(बांका)। निज संवाददाता : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 में होनहार छात्रा प्राची प्रिया ने सफलता का परचम लहराया है। डीएन सिंह महाविद्यालय की छात्रा प्राची प्रिया ने इंटरमीडिएट आर्ट की परीक्षा में जिला टॉपर बनकर अपने माता-पिता स्वजन गुरु जन सहित पूरे समाज का नाम रोशन कर दिया है। इस होनहार बिटिया की सफलता पर माता-पिता सहित पूरा समाज फूले नहीं समा रहा है। प्राची प्रिया रजौन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुनसिया निवासी कपड़ा व्यवसाई अरुण कुमार केसरी की इकलौती पुत्री है। माता सविता केसरी कुशल गृहणी है। पिता अरुण हाट बाजार में कपड़ा बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। बड़ा भाई अंकित कुमार अभी कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है। परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रही प्राची सहित उनके माता पिता व भाई सहित अन्य स्वजनों को जैसे ही प्राची की सफलता की खबर मिली, सभी खुशी से झूम उठे। परिवार सहित रिश्तेदारों व समाज के लोगों ने मोबाइल पर बधाइयां देनी शुरू कर दी। प्राची प्रिया ने मैट्रिक की परीक्षा में भी 90.2 प्रतिशत नंबर लाकर अपना नाम रोशन किया था। प्राची प्रिया ने हिंदुस्तान को बताया कि वह आगे चलकर आईएएस बनना चाहती है। उसने बताया कि सिविल सर्विसेज की तैयारी करना ही उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य है। प्राची की सफलता पर माता-पिता भाई के अलावे दादी तेतरी देवी, बड़े पापा पन्नालाल केसरी, चाचा मुकेश केसरी, नाना विश्वनाथ केसरी, नानी प्रभादेवी, मामा शिव केसरी, राजकुमार केसरी, संजय केसरी के अलावे डी एन सिंह महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जीवन प्रसाद सिंह, शिक्षक जनार्दन प्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों ने भी प्राची प्रिया को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।




