ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में चालक की हुई मौत!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पांच बजे मड़वा गांव के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने कंटेनर एवं गिट्टी लदे ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कंटेनर का अगला पूरी तरह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कंटेनर का चालक दब कर फंस गया. वही सड़क दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार एवं दरोगा मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे जहां चालक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विकेश कुमार (25वर्ष) शरीफपुर, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुआ. इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. कंटेनर पटना से भागलपुर की ओर जा रहा था एवं गिट्टी से लदा ट्रक खगड़िया की ओर जा रहा था. झंडापुर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें