मोकामा:- सुधा ने किसानों के बीच किया बोनस वितरण!

SHARE:

अमित सिंह की रिपोर्ट

सुधा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने मोकामा के हाथीदह में किसानों के बीच बोनस वितरण किया। दरअसल ये बोनस वैसे दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति को दिया जाता है जो वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। इस अवसर पर सुधा के तरफ से मोकामा के जोनल हेड विजय कुमार राय और हाथीदह के सरपंच रास बिहारी सिंह की उपस्थिति में स्थानीय समिति की अध्यक्ष श्री मति कल्पना देवी और सचिव श्री मति सीमा कुमारी की समिति के सदस्य किसानों के बीच बोनस वितरण किया गया। इस समारोह में कुल 123 किसानों के बीच दुग्ध उत्पादन के आधार पर कुल 2 लाख 58 हजार से भी अधिक नकद राशि प्रोत्साहन स्वरूप वितरित किया गया। साथ ही सभी किसानों को एक एक बाल्टी और होली के मद्देनजर गुलाल तथा अन्य त्योहार सम्बंधित समान वितरित किये गए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें