रामजी साह की रिपोर्ट
रामगढ़(दुमका)
रामगढ़ बाजार स्थित उपडाकघर के खुलने एवं बंद होने का कोई टाईम टेबुल नही होने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|डाकघर में कार्यरत कर्मचारी तथा डाकपाल समय से डाकघर नही पहुंच रहे है|सोमवार को रामगढ़ बाजार स्थित उपडाकघर 10.30 बजे तक बंद दिखा|कई ग्राहक बिना काम किए ही अपने अपने घर वापस चले गये|लोगो ने बताया कि रामगढ़ बाजार स्थित डाक घर में पदाधिकारी और कर्मी समय पर नही पहूंचते है, जिसके कारण काफी परेशानी उठानी पड रही है |
मामले में मोबाइल से सम्पर्क करने पर उपडाकपाल सुनील कुमार ने बताया कि कुछ विभागीय कार्य के कारण आज रामगढ़ डाकघर नही पहुंच पाया|बहरहाल रामगढ़ बाजार स्थित उपडाकघर भगवान के भरोसे चल रहा है जिसके कारण ग्राहको को काफी परेशानी उठानी पड रही है|




