दुमका:- थाने में होली मिलन समारोह का आयोजन!

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

रामगढ़ थाना परिसर में होली एवं शब ए बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन

रामगढ़(दुमका)

रामगढ़ थाना परिसर में बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में होली एवं शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई| अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया| बैठक सह समारोह में रामगढ़ बाजार तथा आसपास के क्षेत्रो से ग्रामीणो ने भाग लिया| बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने लोगो को कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए शांति, भाईचारे एवं रंगो का पर्व होली को शांति पुर्वक मनाने की अपील की| थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने भी रंगो के त्योहार होली को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की|अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि होली पर हुडदंग मचाने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजह रहेगी| उन्होंने होली के दिन शराब की बिक्री पर भी पांबदी रहने की बात कही| बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया|लोगो ने एक दुसरे के माथे पर रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी|मौके पर बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ,थाना प्रभारी रुपेश कुमार ,एसआई एलडी सिंह तथा दर्जनों लोग मौजूद थे|

Join us on:

Leave a Comment