ब्यूरो रिपोर्ट
1051 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं के कलश यात्रा के साथ साप्ताहिक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
रामगढ़(दुमका)
आज सोमवार को प्रखंड के धोबा पंचायत अन्तर्गत मयुरनाथ में कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हो गया|बताते चलें कि आज सुबह गाजे बाजे एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 1051 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने सारमी के पवित्र सरोवर से कलश में जल भर कर राधे राधे का जयकारा लगाते हुए सारमी रामगढ़ बाजार .जोगिया ,मयूरनाथ गांवों का भम्रण कर अपने अपने कलश को यज्ञ शाला में स्थापित किया| आकर्षक एवं भब्य कलश यात्रा के दोरान रामगढ़ बाजार चौक ,जोगिया आदि जगहो में दर्जनों समाजिक कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं तथा कुंवारी कन्याओं के बीच निशुल्क शुद्व पेयजल ठंडा ,शर्बत एवं फल वितरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया|.
मौके पर यज्ञ कमिटी के सदस्य सुबाष मंडल ने बताया कि साप्ताहिक भागवत ज्ञान यज्ञ में बृंद्वावन से पधारी देवी प्रतिभा द्वारा दिब्य प्रवचन संध्या 6 बजे से रात्री 11 बजे तक दिया जाएगा तथा बाहर से आने वाले श्रोताओं के लिए कमिटी द्वारा भोजन एवं विश्रामशाला की ब्यवस्था की गई है|
आज कथा के पहले दिन देवी प्रतिभा द्वारा भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला गया|




