प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात हथियार तस्कर कन्हैया कुमार को एक पिस्टल के साथ 10 कारतूस और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर एनएच पर लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में एक युवक को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव में पटना एसटीएफ और सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव में छापेमारी कर हथियार तस्कर कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया है कन्हैया कुमार के पास से पुलिस ने एक पिस्टल,कारतुस बरामद किया है। चकिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश हथियार के साथ घूम रहा है जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर सीतारामपुर निवासी मनोज निषाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मनोज निषाद के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल तीन कारतूस बरामद किया है मनोज निषाद पर पहले से भी हत्या का एक मामला दर्ज है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में कमी आएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




