:- रवि शंकर शर्मा !
बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने अनुमण्डल में पिछले एक वर्ष से हो रहे हत्या लूट चोरी आदि के कुल 16 मामलों का खुलासा किया है।
ASP ने बताया कि इन मामलों के उद्भेदन के लिये मोकामा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी, जिसनें गुप्त सूचनाओं और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मोकामा, अथमलगोला, बेलछी, सालिमपुर, बाढ़,घोसवरी और हाथीदह थानों में दर्ज कुल 16 चोरी लूट और हत्या के मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही मोबाइल टावर से चोरी की गई चार बैटरी और एक लूटी गई मोबाइल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो
अशोक प्रसाद और विद्यानंद प्रसाद मालसलामी थानाक्षेत्र पटना के निवासी है जबकी टुसनी पासवान,कराया परशुराय थाना, जिला नालन्दा और संतोष गुप्ता थाना हिलसा जिला नालंदा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी लोग कुख्यात बदमाश हैं और कई थानों में इनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Byte:- अरविंद प्रताप सिंह ASP बाढ़




