:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
नगरनौसा थाना इलाके के मोहिउद्दीन नगर में पिता नहीं बनने पर पति ने अपनी पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी ! मौके से पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है !मृतिका के परिजनों ने बताया कि रंजू की शादी 11 वर्ष पूर्व हुई थी और वह मां नहीं बन पाई इसी बीच दोनों दंपत्ति के बीच झगड़ा हुआ करता था ! जिसके कारण लोग ताने देते थे । जिससे आक्रोशित होकर हरनौत से लौटने के दौरान खन्धे में सुनसान जगह देखकर चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी । फिलहाल हत्या के बाद गंगाधर मांझी फरार बताया जाता है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है ।इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बाइट।मृतक की भतीजी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




