पटना:- मोकामा में तीन बच्चों की डूबकर मौत, शवों की तलाश जारी

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

मोकामा में तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई है।
बताया जाता है कि कुल 6 बच्चे एक साथ गंगा स्नान को गये थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया।
एक बच्चा जब डूबने लगा तो उसे बचाने एक एक कर दो बच्चे पानी मे कूदे और फिर तीनों गंगा की तेज धार में समा गए।
मृतकों में सूरज कुमार, हर्ष कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। तीनो 17 से 18 वर्ष के थे।
सभी मृतक मोकामा थानाक्षेत्र के मोल दियार टोला के निवासी और शकरवार टोला के रहने वाले थे।
राजेंद्रसेतु के समानांतर बनने वाली सिक्स लेन ब्रिज और रेल ब्रिज के कारण गंगा की भौगोलिक स्थिति लगातार बदल रही है। इस कारण गंगा में तीन तीन धाराएँ बन गई हैं जो बनती बिगड़ती रहती है, और स्थान भी परिवर्तित होते रहता है साथ ही जलस्तर भी घटते बढ़ते रहता है।
स्थानीय लोगों ने शवों की तलाश तेज कर दी है।
प्रशासन ने गोताखोर मंगवाये हैं और अब पुलिस भी शव की तलाश कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment