अनिल शर्मा
15 मार्च को नवादा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आगमन होने जा रहा है। आज इसी को लेकर होटल बुद्धा में राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उसने कहा कि एमएलसी प्रत्याशी सरवन कुशवाहा का 15 मार्च को नामांकन होगा और उसी दिन तेजस्वी यादव रजौली इंटर विद्यालय में सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि नवादा की मतदाताओं ने तेजस्वी यादव की ए-टू-जेड की परिकल्पना को स्वीकार किया है। जिसको लेकर श्रवण कुशवाहा को नवादा की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, ऐसे में श्रवण कुशवाहा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव अगर आज जेल से बाहर होते तो पगारवादी अभिव्यक्तियां, जो खुलकर सामने आ रहे हैं वह नहीं आते।




