बेगुसराय:- जुग्गी झोपड़ी के समर्थन में माले का प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में रेलवे लाइन किनारे झुग्गी झोपड़ी को उजाड़ने के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने दर्जनों परिवारों के साथ डीएम ऑफिस पर ना सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया। भाकपा माले का आरोप है कि एक और 10 मार्च को भाजपा जीत का जश्न बुलडोजर बाबा के रूप में मना रही थी वहीं दूसरी ओर रेलवे के द्वारा गरीबों पर बुलडोजर चला कर उनके घरों और दुकानों को तोड़ दिया गया। भाकपा माले के द्वारा कई सालों से रेलवे किनारे बसे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को 5 डिसमिल जमीन देकर पुनर्वासित करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है लेकिन सरकार गरीबों को नहीं सुन रही है। बसाने के बदले बुलडोजर से उनके झोपड़ी को उजाड़ने का काम गया। जिला प्रशासन उजाड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए इन झुग्गी झोपड़ी वाले परिवारों को जमीन मुहैया करा पुनर्वास करने का काम करें नहीं तो भाकपा माले आगे उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बाईट- राजेश कुमार, नगर सचिव भाकपा माले

Join us on:

Leave a Comment