नालंदा:- होली मिलन समारोह में जमकर लगे ठुमके!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

जिले में रंगों के त्योहार होली का असर अभी से दिखने लगा है.लोग होली के मूड में नजर आने लगे हैं। इसी क्रम में बिहारशरीफ के शिवपुरी इलाके में समाजसेवी प्रफुल्ल कुमार व बीजेपी नेता अवनाश मुखिया के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह की अध्यक्षता अविनाश मुखिया के द्वारा किया गया। समारोह में लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शहर में प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर श्याम नारायण प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के तौर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद कुमार ने हिस्सा लिया। मौके पर फगुआ गीतों का संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में पहुंचे लोगों ने कहा कि कोरोना काल के कारण लोग लंबे समय से परेशान थे। होली मिलन समारोह के बहाने अपने गम और दुखों को कम करने का मौका मिल रहा है।

बाइट।अविनाश मुखिया बीजेपी नेता (चस्मा वाले)
बाइट।प्रफुल्ल कुमार समाजसेवी

Join us on:

Leave a Comment