नवादा में युवक को गाड़ी में बन्द कर जिंदा जलाया, भारी बवाल!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा जिला से एक बड़ी खबर आ रही है युवक को गाड़ी में बंद कर जिंदा जलाया,आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर काटा वबाल
गया जिले के राजगीर जठियन मुख्य मार्ग पर अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड सारसु पंचायत के तपस्वी नगर एव मिर्चाईगंज के बीच में गुरुवार की रात एक बोलोरो गाड़ी में एक व्यक्ति को बंद कर गाड़ी में जिंदा जला दिया गया था .
मृतक की पहचान नवादा जिले के रोह थाना के अनेला गांव निवासी सुबोध कुशवाहा के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि राजगीर जेठियन मुख्य मार्ग 100 गज अंदर जंगल में एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया था गाड़ी के अंदर जले हुए व्यक्ति का कंकाल भी मिला था.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नवादा जिला रोह थाना क्षेत्र के अनैला गांव के सुबोध कुशवाहा के रूप में पहचान की गई है.
पीड़ित के परिजन ने जिले के रोह थाना में अपहरण करने के आवेदन दिया गया था. वहीं आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर आगजनी कर आवागवन ठप कर पुलिसिया रवैया के खिलाफ जम कर विरोध किया.

Join us on:

Leave a Comment