शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की स्मृति में आगामी 20 मार्च से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 75000 एवं उपविजेता को 50000 नगद देकर किया जाएगा सम्मानित

काठीकुंड(दुमका)

नक्सली हमले में शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की स्मृति में आगामी 20 मार्च से प्रखंड के नकटी मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन सभी जरूरी तैयारियों में जुट गया है। मामले में काठीकुंड थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 टीमों को शामिल किया जाएगा|बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 75000 रुपए, उपविजेता को 50000 रुपये और तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 25-25 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु संथाल परगना के सभी जिलों के फुटबॉल खिलाड़ियों को संबंधित जानकारी दी जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment