स्कूल जाने वाली सड़क लंबे वक़्त से जर्जर!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

नहीं बदल रही शिवतला मोड़ से नारगंज मध्य विद्यालय तक जाने वाली सड़क की तस्वीर

दर्जनों गांवों एवं विधालयो को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क की हालत बद से बद्तर

जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से निराश ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से लगाई सड़क बनाने की गुहार

काठीकुंड(दुमका)

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवतला मोड़ से नारगंज मध्य विद्यालय तक जाने वाली सड़क की तस्वीर अब तक नहीं बदली है। एक दशक पहले इस सड़क की मरम्मत हुईं थीं, जिसके बाद से आज तक स्थानीय विधायक, प्रखंड प्रशासन और जिला प्रशासन ने इस पर दोबारा ध्यान देने की जहमत नहीं उठाई है। नतीजा हुआ कि सड़क विकास के नाम पर सिकुड़ कर पगडंडी बनकर रह गई है।यह सड़क शिवतला, आसनपहाडी, आसनबनी, धनकुटा, रतनपुर, बडासरूवापानी, छोटा सरूवापानी, मंझला सरूवा पानी, सरवांय, कुलकांट, आमगाछी, भुईभंगा, नारगंज, बागझोपा, जोगीडुबा, बडाचापुडिया, डुमरिया, कटहलडीह, पुसालडीह, समेत कई गांवों के हजारों लोगों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है। लेकिन सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आम दिनों में भी काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि आए दिन लोग मोटरसाइकिल एवं साईकिल से गिर कर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। बरसात के दिनों में तो यह सड़क तालाब और नदी बन जाती है। जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक से गुहार लगाने के बाद भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। नकटी, आसनबनी, धनकुटा, मध्य विद्यालय रतनपुर, मध्य विद्यालय सरूवापानी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आंबाजोडा, सरवांय, कुलकांट, पिपरजोरिया, मध्य विद्यालय नारगंज, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय नारगंज, मध्य विद्यालय बडाचापुडिया, जोगीडूबा, पुसालडीह, उपरडुमर, महुआगढी, मध्य विद्यालय मयूरनाच, पिंडारी, सिमडा, छोटा नारगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारगंज , सीमा सशस्त्र शिविर के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन इसी सड़क से प्रखंड कार्यालय, काठीकुंड बाजार और बैंक के कार्य से आना जाना पड़ता हैं। ग्रामीण मसीचरण मुर्मू, जोसेफ मुर्मू, मोसे सोरेन, सीमन हेम्बरम, बुधराई मुर्मू समेत कई ने बताया कि स्थानीय विधायक नलीन सोरेन को इस बारे में कई बार जानकारी दी जा चुकी है बावजूद इस पर कोई पहल तक नहीं की गई है। बहरहाल अब इस सड़क की स्थिति और बदतर हो चुकी है, बावजूद जान जोखिम में डालकर लोग इस सड़क से आने जाने को मजबूर हैं।

Join us on:

Leave a Comment