भाषा विवाद उठाकर आदिवासी एवं गैरआदिवासी के बीच विवाद पैदा कर रही वर्तमान सरकार – भाजपा

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

भाषा विवाद उठाकर आदिवासी एवं गैरआदिवासी के बीच विवाद पैदा कर रही वर्तमान सरकार – भाजपा

कल होगा महाराधना, भाजपा के दिग्गज नेता दीपक प्रकाश,बाबूलाल मरांडी समेत अन्य करेंगे जनता को संबोधित

साहिबगंज

कल शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, लुइस मरांडी, राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल की मौजूदगी में वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों को लेकर एक महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है| इस महाधरना कार्यक्रम में उपरोक्त सभी नेता साहिबगंज की जनता को रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर में संबोधित करते हुए, वर्तमान राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जल, जंगल और जमीन का दोहन, आदिवासियों का शोषण, अपराधियों का बढ़ता मनोबल, हत्या, लूट, बालात्कार, महिलाओं पर अत्याचार, गिरती कानून व्यवस्था, पुलिसिया अत्याचार, भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज किया जाना, पुलिस अभिरक्षा में मौत, चहुँओर भ्रष्टाचार का बोलबाला, अधिकारियों की मनमानी, भाषा विवाद उठाकर आदिवासी एवं गैरआदिवासीयो के बीच प्रेम में बाधा उत्पन्न कर दोनों के बीच विवाद पैदा करना, रोजगार देने की घोषणा कर सरकार बनाने के बाद रोजगार न देना आदि मुद्दों को जनता के सामने रखेंगे।

Join us on:

Leave a Comment