बिजली विभाग की लापरवाही से रामगढ़ में हो सकती है बड़ी दुर्घटना

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में जर्जर होकर झुक गये है बिजली पोल, जमीन से 6 फुट की दूरी पर लटक रहे हैं नंगे तार

रामगढ़(दुमका)

प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से किसी की भी कभी भी जान जा सकती है.लेकिन ग्रामीणों की लाख सूचना के बाबजूद विभाग के पदाधिकारी मामले में जानकर भी अनजान बने हुए है|रामगढ़ गुहियाजोरी सडक मार्ग पर पेट्रोल पम्प के सामने जमीन से मात्र 6 फीट की उंचाई पर नंगा झूलता बिजली का तार बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है|ग्रामीणों के अनुसार कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही हुई|ज्ञात हो की इस सडक मार्ग से सैकडो छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही होती रहती है|
कांजो पंचायत के कांजो गांव में महादेव कुवंर के घर से सटा बिजली पोल दस बर्षो से जंर्जर अवस्था में है| जर्जर होकर पोल एक तरफ झुक गया है| पोल कभी भी आंधी तुफान के झोके से गिर सकता है|एकतरफा झुका हुआ बिजली का पोल खतरे का संकेत दे रहा है| मामले में बासुकीनाथ विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सतनारायण भोक्ता ने कहा कि जल्दी इन मामलों का निष्पादन किया जाएगा| बहरहाल प्रखंड में कई जगहों पर जर्जर झुके बिजली के पोल तथा नीचे की तरफ लटक रहे बिजली के तार किसी बड़ी अनहोनी का संकेत दे रहे हैं|

Join us on:

Leave a Comment