कोचिंग से शुरू हुआ प्यार, प्रेमी जोड़ा फरार फिर हुए गिरफ्तार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से प्यार शुरू शादी की नियत से घर से फरार!

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में विवाह की नियत से फरार हो रहे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमी जोड़े में सबौर थाना क्षेत्र के खानकित्ता गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार हैं। वहीं लड़की जीरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की 20 वर्षीय युवती बताई जा रही है।वही मामले को लेकर दोनो प्रेमी जोड़ों का कहना है दोनों का प्रेम प्रसंग विगत 2 वर्षों से एक स्थानीय कंप्यूटर कोचिंग में शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों ने एक दुसरे के साथ विवाह करने का निर्णय लिया। शुभम की मानें तो दोनों अलग अलग समुदाय से तालुक्कात रखते है जिसको लेकर उनके माता पिता की इस विवाह को लेकर रजामंदी नहीं है। शुभम का यह भी कहना है की वे दोनों इससे पूर्व में भी घर से फरार हुए थे और जमशेदपुर के किसी मंदिर में विवाह रचाया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे जबरदस्ती अपने पति शुभम से दूर कर दिया। शुभम की मानें तो उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती थी, जिसका गर्भपात परिजनों ने करा दिया। वही शुभम ने कहा लड़की के परिजनों द्वारा उसका विवाह किसी अन्य जगह तय कर दिया, जिसको लेकर वे दोनों पुनः भागने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन परिजनों ने प्रेमी जोड़े को स्थानीय पुलिस को सुपर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment