सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
साहिबगंज
नगर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में नामजद फरार अभियुक्त अमित यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है|मामले को ले कर नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार ने बताया कि उन्हे इस अभियुक्त के विषय में एक गुप्त सूचना मिली थी| जिसके बाद नगर थाना पुलिस की टाइगर मोबाइल और गस्ती दल ने एक संयुक्त टीम बना कर करवाई की|, जिसमे कल शहर के पुरानी साहिबगंज में एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया मगर पुलिस को देखते ही वो भागने लगा| पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और सवार की जांच के दौरान उसके पास से 315 बोर के दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ हैं।




