:- रागिनी शर्मा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ अनुमंडल के पंडारक घोषवरी और मोकामा में अपने पुराने साथियों से मुलाकात करेंगे।
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन बाढ़ लोकसभा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में यह क्षेत्र मुंगेर लोकसभा के रूप में जाना जाता है जहां से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद है।
मुख्यमंत्री शनिवार को दिनभर पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में विभिन्न सभाओं को संबोधित भी करेंगे और अपने पुराने संघर्ष के दिनों के साथियों से कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे मुख्यमंत्री 18 वर्षों के बाद अपने पुराने साथियों से मिलने आ रहे हैं इसको लेकर क्षेत्र में काफी उल्लास है आप देखिए पूरी खबर शंखनाद पर।




