धीरज शर्मा की रिपोर्ट
बम ब्लास्ट में आहत हुए परिजनों ने घर तोड़ने पर लगाई पाबंदी, अपनी मांगों को ले बैठे धरना पर!
भागलपुर तातारपुर के काजबलीचक वार्ड नंबर 19 में बम ब्लास्ट में आहत हुए परिवार के कई लोगों की मृत्यु हो गई, कई लोग इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती है परंतु इस पर प्रशासन कुछ भी ध्यान नहीं दे रही।
न तो उनके परिजन के पास सर छुपाने के लिए आशियाना है ना ही खाने के लिए अनाज lउस पर से जो क्षतिग्रस्त मकान है उसे भी तोड़ने की कवायद शुरू हो गई है l ज्यों ही एसडीपीओ अंचलाधिकारी और प्रशासन मकान तोड़ने वाली टीम के साथ वहां पहुंची परिजनों का गुस्सा फूटा और वह मकान तोड़ने पर रोक लगाते दिखेl वहीं मकान तोड़ने से पहले मुआवजे की मांग करते दिखे l उन्होंने प्रशासन से कहा कि आखिर हम जाएं तो जाएं कहां जो कमाने वाले थे वह तो चले गए अब हम दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है l एसडीपीओ ,अंचलाधिकारी, और प्रशासन ,कोतवाली इंस्पेक्टर के समझाने के बाद पीड़ित माने।




