बेरोकटोक जारी है बालू का अवैध उत्खनन एवं परिवहन

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट

काठीकुंड के विभिन्न नदी घाटों से बेरोकटोक जारी है बालू का अवैध उत्खनन एवं परिवहन

प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय थाना की उदासीनता से बालू माफिया बेलगाम

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशो को धता बताते हुए दिन के उजाले में किया जा रहा है बालू का उत्खनन एवं परिवहन

काठीकुंड(दुमका)

काठीकुंड अंचल क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों से अवैध रूप से बालू का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की उदासीनता से इस अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है| जानकारी के अनुसार अवैध बालू उठाव के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने से बालू माफिया बेखौफ नदी से बालू उठाव कर मनमाने दामों में बेच रहे है। प्रखंड के मसनिया, धनिया पहाड़ी, आमगाछी, बरामसिया, झिलीमिली, सरूवापानी, पोखरिया, सरसाबाद, समेत विभिन्न नदी घाटों से खुलेआम बालू का कारोबार हो रहा है| हर रोज दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू का उठाव किया जा रहा रहा हैं। जानकारी के अनुसार भारत सरकार के पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भी सेबेस्टेनेबल सैंड माईनिंग गाइड लाइन 2016 जारी कर रखा है|इसके तहत बालू उठाव पर रोक के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा जिले के पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ ही प्रखंड प्रशासन को भी अधिकृत किया गया हैं।बावजूद इसके बालू के अवैध धंधे में लगे कारोबारियों के हौसले चरम पर हैं। प्रखंड प्रशासन बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है|बताते चलें कि उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने भी सभी अंचलाधिकारियो एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया था|

Join us on:

Leave a Comment