रेलवे स्टेशन पर हो रही परेशानियों से निजात दिलाने हेतु सांसद सुनील सोरेन को आवेदन!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट

जामा रेलवे स्टेशन पर हो रही परेशानियों से निजात दिलाने हेतु सांसद सुनील सोरेन को आवेदन

जामा(दुमका)

प्रखंड क्षेत्र के जामा स्थित रेलवे स्टेशन में होने वाली परेशानियों को लेकर आज जामा के उप प्रमुख इन्द्र कान्त यादव ने दुमका सांसद सुनील सोरेन के तरबंधा स्थित निजी आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की| अवसर पर श्री यादव ने एक लिखित आवेदन देकर रेलवे स्टेशन पर हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की है|
उप प्रमुख के द्वारा लिखे गए आवेदन में अवगत कराया गया है कि जामा रेलवे स्टेशन जाने के लिए आरईओ मुख्य सड़क से स्टेशन तक अबतक सड़क का निर्माण नहीं होने से आम जनता को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ता है।इसके लिए पीसीसी सड़क की आवश्यकता है| वहीं स्टेशन में यात्रियों के लिए प्रयाप्त बिजली पेयजल एवं यात्री सेड ,एवं शौचालय नहीं रहने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा कहा है कि स्टेशन में टिकट काउंटर समय पर खुला नहीं रहता है जिसकी वजह से यात्रियों को बेटिकट ही सफर करना पड़ता है जो एक बड़ी समस्या है और इससे राजस्व का भी नुकसान होता है।

Join us on:

Leave a Comment