साहिबगंज:-मंदिर से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर अशांति फैलाने की कोशिश

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

शिवगाधी मंदिर से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर अशांति फैलाने की कोशिश

अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम कर रही है छापेमारी,जल्द होगी गिरफ्तारी – एसडीपीओ

बरहेट(साहिबगंज)

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बरहेट स्थित शिवगाधी मंदिर से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया फर वायरल कर अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है|मामले को लेकर आज बरहेट थाना परिसर में बरहेट शिवगाधी प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार, बरहरवा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप उरांव, बरहेट इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, प्रबंध सचिव अशोक साह शामिल हुए|बैठक के उपरांत बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में असामाजिक तत्वों के लोगों द्वारा शिवगाधी परिसर की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय बुद्धिजीवीयो के साथ विचार विमर्श किया गया| प्रबंध कमेटी के सचिव अशोक साह ने बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव को एक लिखित आवेदन देकर दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है, जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उराव, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी आज शिवगाधी पहुंचे एवं चारों ओर भ्रमण कर सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पर पुलिस तैनात किया। कमेटी एवं स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों को आश्वासन भी दिया गया है कि जल्द ही छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, कोटलपोखर थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह, अन्य थानों के पुलिस बल मौजूद रहे। मौके पर रूपक मित्रा, सोमनाथ सील, निरंजन भगत, दिलीप भगत, स्थानीय बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment